साहित्य

शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ

कवयित्री ज्योति

१२ जुलाई का दिन है ख़ास, जिसका रहता बेसब्री से इंतज़ार,

रब ने बनाई इतनी सुंदर जोड़ी, बरसे इस पर सदा प्यार।

 

दिल की गहराइयों से दुआ है, खुशियों से महके आपका संसार,

आदरणीय भैया और प्यारी भाभी को, शादी की सालगिरह मुबारक हो बार-बार!

 

बचपन की अनगिनत यादें मेरी, आप दोनों के आँचल में पली हैं,

वो यादें मेरे जीवन की पूँजी, सबसे सुंदर और भली हैं।

 

 

भले ही हमारा मिलना-जुलना, कम समय के लिए होता है,

पर उस थोड़े से पल में भी, मन स्नेह के सागर में खोता है।

 

आप दोनों का निश्छल आदर, कभी बुआ की कमी न होने देता,

जब भी मिलती हूँ आपसे, मन असीम सांत्वना है पा लेता।

 

यहाँ की चाट में भला वो बात कहाँ, जो आपके संग धुसका खाने में थी,

वो स्वाद सिर्फ़ पकवान का न था, वो रंगत तो अपनेपन और हँसी के ज़माने में थी।

 

आपसे तब “राम आम खाता है” का ट्रांसलेशन सोचने में ही मन घबराता था,

“जल्दी बतलाओ, फिर वो मुझसे यही पूछेंगे” — बस यही डर सताता था!

 

भैया! इस बार जो दिया सम्मान, वो मेरे लिए अनमोल उपहार बन गया,

“मेरे घर की राष्ट्रपति” कहना आपका, मेरे मान का सच्चा आधार बन गया।

 

वो सिर पर रखा आशीष का हाथ, वो हँसते-हँसते अपनी नई चप्पल दे जाना,

वो प्यारी सी नोक-झोंक भाभी की, और यादों का एक हसीं कारवाँ बन जाना!

 

भाभी! आपके हाथों के स्वाद में, जो प्रेम और अपनापन घुला होता है,

उसे शब्दों में लिखना मुमकिन नहीं, वो तो ममता का एक दरिया होता है।

 

कहने को तो है बहुत कुछ पर, आप जैसे भैया-भाभी हर किसी को कहाँ मिलते हैं,

जहाँ आप दोनों कदम रख दें, वहाँ खुशियों के ही गुलाब खिलते हैं।

 

ईश्वर से यही है सादगी भरी प्रार्थना, आप दोनों सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें,

एक-दूसरे का संबल बनकर जीवन की हर राह पर, यूँ ही हमकदम बने रहें।

 

वैवाहिक जीवन में आदर, हँसी और खुशबू की कभी कोई कमी न आए,

यह अटूट रिश्ता जनम-जनम तक, यूँ ही प्यार के नए गीत गुनगुनाए।

 

Happy Marriage Anniversary to a Wonderful Couple! 💐❤️

 

कवयित्री ज्योति बरनवाल, नवादा (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!