
माँ गंगा के दिव्य सान्निध्य में साधना, साहित्य और संस्कृति के महापर्व का सादर आमंत्रण
दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार के पावन तत्वावधान में 29 एवं 30 अगस्त 2026 को देवभूमि हरिद्वार में “द्वितीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ” का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ गंगा की पावन धारा के साक्षी में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, साहित्य और लोकमंगल के संकल्प का दिव्य संगम है। इस पुण्य अवसर पर देश-विदेश के विद्वान शिक्षाविद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, संत-महात्मा, आध्यात्मिक गुरु, साहित्यकार, पत्रकार एवं समाजसेवी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को अलंकृत करेंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026
सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए संस्था की ओर से दो दिवस के आवास एवं सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए न्यूनतम सहयोग राशि ₹1100/- निर्धारित की गई है।
यदि आप भी माँ गंगा की कृपा प्राप्त करते हुए इस दिव्य एवं ऐतिहासिक महोत्सव के सहभागी बनना चाहते हैं, तो विलम्ब न करें। आज ही निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अपना पंजीकरण कराकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, माँ गंगा के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित करें, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लें और साहित्य तथा अध्यात्म के इस पावन महाकुंभ के साक्षी बनें।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें—
डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
राष्ट्रीय समन्वयक
दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार
9568272638
हर-हर गंगे! जय माँ गंगे!



