जैसा कि आपको विदित है कि हमारी संस्था द्वारा समय-समय पर काव्य गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है और इन गोष्ठियों में नवोदित रचनाकारों को निःशुल्क मंच प्रदान किया जाता है। इसमें न तो संस्था द्वारा नवोदित रचनाकार को किसी प्रकार का मानदेय दिया जाता है और न ही उनसे किसी प्रकार का कोई शुल्क लिया जाता है। इसमें रचनाकारों का पूरा मान सम्मान किया जाता है।
इसी शृंखला में अगले माह जश्न-ए-आज़ादी काव्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई नवोदित रचनाकार हो जो देशभक्ति से ओत प्रोत कविताएँ लिखता हो तो सूचित कीजियेगा।
आपका :
*ओशिन शुक्ला ‘साक्षी’*
*(युवा कवि)*
*अध्यक्ष, साहित्यिक इकाई*
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट (पंजीकृत)
नारनौल (हरियाणा)




