साहित्य

कारगिल विजय दिवस

-डॉ. राजेश कुमार

भारत के सैनिकों ने कारगिल युद्ध में अद्भुत शौर्य दिखाया।

दो लाख सैनिकों ने मिलकर बैरी को सबक सिखाया।।

 

कारगिल की बर्फीली चोटियों में गजब की जंग हुई।

सोलह हजार फीट ऊपर आतंकियों से मुठभेड़ हुई।।

 

माइनस बीस डिग्री सेंटीग्रेड पर भारत की सेना टिकी रही।

भारत के सैनिकों का साहस देख पाक सेना दंग रह गई।।

 

आओ आज कारगिल विजय दिवस मनाएं हम।

अमर शहीदों के आगे शीश झुकाएं हम।।

 

भारत के पांच सौ सत्ताईस अमर शहीदों को नमन करें।

आओ उन्हें याद कर हम कोटि कोटि नमन करें।

 

वीर प्रसूता भारत की धरती का इन सैनिकों ने मान बढ़ाया।

जब जब सरहद पर घुसपैठ हुई बैरी को धूल चटाया।।

 

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सेना ने मुकाबला किया।

कारगिल जंग में बैरी को मुंहतोड़ जवाब दिया।।

 

दहल उठी बर्फीली चोटियां दुश्मन थरथर कांप गया।

ऑपरेशन विजय सफल हुआ तिरंगा फिर से लहराया।।

 

-डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित

भवानीमंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!