साहित्य

मिश्र ‘उर्वर’ बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा RAM के प्रदेश प्रवक्ता

डॉ. आशीष

अपनी जड़ों से जुड़े रहकर दूर देश में समाज की सेवा कर रहे युवा प्रतिभा डॉ. आशीष मिश्र ‘उर्वर’ को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. आशीष की इस बड़ी उपलब्धि से उनके समर्थकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एक छोटे से गाँव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अग्रणी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत डॉ. आशीष ने साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इतनी कम उम्र में ढेरों उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद वे हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे हैं। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “आज मैं जिस भी मुकाम पर हूँ, वह सब अपनों के अपार स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का प्रतिफल है।”

प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने के उपरांत डॉ. आशीष सर्वप्रथम पावन धाम विजेथुआ महावीरन स्थित प्रसिद्ध कालनेमी वध स्थली पहुँचे। जहाँ उन्होंने बाबा बजरंगबली के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।

डॉ. आशीष की इस उपलब्धि पर साहित्य जगत, सामाजिक संगठनों तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित लाखों प्रशंसकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। लोगों का मानना है कि उनके प्रवक्ता बनने से संगठन को एक नया युवा नेतृत्व और ऊर्जा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!