
आदमी !
परेशान है ।
काग़ज़ों में –
अमीर है ।
आज भी जो –
फ़कीर है ।
खलिहान में –
न धान है ।
वो रहा न –
आज बेघर ।
बग़ैर छत का –
चाहे घर ।
उखड़ी घर –
दालान है ।
घर में –
बस्तर – झाबुआ ।
भूख़ा –
आज भी रमुआ ।
गिरवी घर –
मुस्कान है ।
ऑंखें –
मोसिमराम हैं ।
खीसे में –
न छदाम है ।
जीवन –
बना लगान है ।
**************************
सुधी पाठकों !
अपनी अमूल्य प्रतिक्रिया से नवाजे ।




