विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन में ख्यात डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ संस्कृति पर्व सम्मान से सम्मानित हुए

देवरिया (ब्यूरो)। देवरिया में सम्पन्न विश्व भोजपुरी सम्मेलन के दो दिवसीय उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अधिवेशन में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय समन्वयक और ख्यात साहित्यकार पत्रकार डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ वाराणसी को मुख्य अतिथि सांसद व गायक अभिनेता मनोज तिवारी ने दुशाला ओढ़ाते हुए संस्कृति पर्व सम्मान से अलंकृत किया और प्रांतीय अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने माल्यार्पण करके अभिनंदन किया ।इस अवसर पर मंच पर विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे,लब्ध गायक भरत शर्मा व्यास,लब्ध गायक मदन राय, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव जगदीश उपाध्याय, नगरपालिका अध्यक्षा अलका सिंह,दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विनय मणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, डॉ.अर्चना तिवारी, प्रांतीय इकाई महासचिव प्रो.शैलेन्द्र राव, गिरिजेश तिवारी आदि थे और हजारों की संख्या में विशाल जन समुदाय उपस्थित था ।
इस अवसर पर भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की पुरजोर मांग की गई ।
संस्कृति पर्व मनाते हुए मनोज तिवारी,भरत शर्मा व्यास और मदन राय ने मनोहारी भोजपुरी गीत प्रस्तुत किये और भोजपुरी फिल्मों में व्याप्त अश्लीलता फूहड़ता के विरुद्ध आवाज उठाई ।




