
श्री अटल बिहारी वाजपेई…
जयंती पर कुछ फायकू
१- जन्म जयंती पर आपकी,
वंदन करता हूं,
तुम्हारे लिए।
२- बहुत सी कविताएं लिखी,
पढ़ना जरूरी है,
तुम्हारे लिए।
३- क्या होता है अनुशासन,
का पाठ पढ़ाया,
तुम्हारे लिए।
४- भारत का मान बढ़ाया,
हे भारत वासियों,
तुम्हारे लिए।
५- नाम अटल काम अटल,
भाषा विज्ञान समझाया,
तुम्हारे लिए।
६- व्यस्तता का महत्व समझाया,
अनुपालन करना सिखाया,
तुम्हारे लिए।
पं. मदन मोहन मालवीय जी की
जयंती पर कुछ फायकू
१-जन्म जयंती पर आपकी,
नमन करता हूं,
तुम्हारे लिए।
२- बनारस विश्व विद्यालय का,
स्वप्न पूरा किया,
तुम्हारे लिए।
३- बंधुआ मजदूरी से मुक्ति,
का प्रयास किया,
तुम्हारे लिए।
४- सत्यमेव जयते जैसा सुंदर,
संदेश प्रसारित किया,
तुम्हारे लिए।
५- स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रवाद,
का महत्व समझाया,
तुम्हारे लिए।
६- आपकी आधुनिक सोच हेतु,
दिल से धन्यवाद,
तुम्हारे लिए।
संजय प्रधान
देहरादून।




