दिल्ली NCR

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने अधिवक्ता रजनीश कुमार को राष्ट्रीय विधि संयोजक किया नियुक्त

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्णय, एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा मनोनयन, तीन माह में विधि समिति गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई

नई दिल्ली।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) ने संगठन की विधिक संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अधिवक्ता श्री रजनीश कुमार को राष्ट्रीय विधि संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता श्री कुमुद रंजन सिंह के अनुमोदन से किया गया है।

एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा मनोनयन

जारी पत्र संख्या NJA/O1V/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 के अनुसार यह मनोनयन जारी तिथि से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। इसकी औपचारिक सूचना नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की माडरेटर सुप्रिया सिंह द्वारा जारी की गई।

विधिक गतिविधियों में निभाएंगे अहम भूमिका

राष्ट्रीय विधि संयोजक के रूप में अधिवक्ता रजनीश कुमार संगठन की समस्त विधिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन द्वारा उन्हें तीन माह के भीतर विधि समिति का गठन कर उसकी जानकारी संगठन को देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

निष्ठा और मर्यादा से दायित्व निर्वहन की अपेक्षा

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि अधिवक्ता रजनीश कुमार अपने विधिक अनुभव और संगठनात्मक समझ के साथ इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और संगठनात्मक मर्यादा के अनुरूप करेंगे।

शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई सूचना

इस मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!