साहित्य समाचार

अजातशत्रु अटल सम्मान से 21 सितारे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार (रजि.), बिहार इकाई द्वारा आयोजन

पटना (बिहार) : अखिल भारतीय साहित्यिक संस्थान अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार (रजि.), बिहार इकाई द्वारा भारत रत्न, कवि, पत्रकार, पूर्व प्रधानमंत्री एवं अजातशत्रु के नाम से विख्यात माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर देशभर के 21 नामचीन साहित्यकारों, लेखकों एवं पत्रकारों को “अजातशत्रु अटल सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ. दीपिका सुतोदिया एवं बिहार अध्यक्ष सह कार्यक्रम संचालक रूपेश कुमार द्वारा समाज, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मानित होने वालों में मुंबई से साहित्यकार सुरंगमा एवं अनामिका दूबे ‘निधि’, राजस्थान से माया सैनी एवं ममता लडिवाल, मथुरा से डॉ. संध्या चतुर्वेदी, वाराणसी से वर्तिका अग्रवाल ‘वरदा’, सुल्तानपुर से डॉ. सरला सिंह ‘स्निग्धा’, हरियाणा से बीजेंद्र जैमिनी, मधुबनी से शारदा झा एवं डॉ. मीनाक्षी कुमारी, अनूपपुर से सरिता श्रीवास्तव, लखनऊ से प्रिया सिंह एवं डॉ. रीमा सिन्हा, फरीदाबाद से लिटरेरी जनरल सरिता कुमार, आगरा से डॉ. विजय लक्ष्मी ‘अनु’, ग्वालियर से प्रतिभा दुबे, रायबरेली से शिव कुमार ‘आकाश हलचल’, आसनसोल से डॉ. सुधांशु मिश्र तथा पटना से रूपा कुमारी शामिल हैं । कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!