वित्तीय साक्षरता तथा भविष्य के लिए स्मार्ट टैक्स प्लानिंग विषय पर सिकासा रायपुर द्वारा सेमिनार

वित्तीय साक्षरता तथा भविष्य के लिए स्मार्ट टैक्स प्लानिंग विषय पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर में सिकासा आईसीएआई रायपुर ब्रांच द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, बचत की आदतों और भविष्य के लिए स्मार्ट टैक्स प्लानिंग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ जैस्मीन जोशी तथा वाइस प्रिन्सिपल डॉ श्वेता तिवारी द्वारा किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में वित्तीय ज्ञान केवल प्रोफेशनल्स के लिए नहीं बल्कि प्रत्येक छात्र के लिए आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में सही आर्थिक निर्णय ले सकें।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सीए रुचि तलरेजा उपस्थित थीं। उन्होंने छात्रों को आयकर की मूलभूत जानकारी, टैक्स सेविंग के वैध उपाय, निवेश के विकल्प तथा वित्तीय अनुशासन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से स्मार्ट टैक्स प्लानिंग को सरल भाषा में समझाया।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान सिकासा आईसीएआई रायपुर ब्रांच की सचिव पारुल अग्रवाल , विभा वर्मा सहित सिकासा मैनेजिंग कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद थे साथ ही सेमिनार में कॉलेज के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




