साहित्य

नववर्ष स्वागत गीत

डाँ आदेश कुमार पंकज

आओ मिलकर दीप जलाएँ।
खुशियों का संसार सजाएँ।।

बीते कल की धूल हटाकर,
सपनों को फिर से अपनाएँ।

नव वर्ष हमारे द्वारे आया,
आशा संग विश्वास बढाएँ।।

मुस्कान जगाए होठों पर,
मिलें प्रेम से गलें लगाएँ ।।

दुख की छाया दूर भगाकर,
सुख की किरणें सँग लाएँ।।

सत्य और सद्भाव बढाये,
जीवन पथ को महकाएँ।।

हाथों में हाथ लिए चलते,
नये उजाले लेकर आएँ।।

मंगलमय नव वर्ष आपको,
गूँजे गीत सभी मिल गाएँ।।

नव प्रभात की लाली से,
जीवन में रंग भर जाएँ।।

सूनी राहों पर भी सुन्दर,
प्यारे फूल खिलें मुस्काएँ।।

डाँ आदेश कुमार पंकज
अवकाश प्राप्त
विभागाध्यक्ष गणित शास्त्र
सोनभद्र उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!