यूपी
अंधेर नगरी बेबूझ राजा

झांसी \ तुलसी साहित्य अकादमी साहित्यिक संगोष्ठी शरद मिश्र के निवास पर श्रीमती ब्रजलता मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि डा मैथिलीशरण श्री वास्तव व विशिष्ट अतिथि डा विजय प्रकाश सैनी उपस्थित रहे। संचालन डा राजेश तिवारी मक्खन ने किया। सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना डा ब्रजलता मिश्रा ने प्रस्तुत की ।

मुख्य अतिथि ने व्यंग्य रचना “अंधेर नगरी बेबूझ राजा । अमीरों की नगरी तू समाजा” पढ़ी जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये । शोभा राम पृथ्वीपुर ,डा शरद मिश्र,डा राम बिहारी सोनी तुक्कड़,डा राम कुमार पाण्डे झटपट,डा राजेश तिवारी मक्खन,डा विजय प्रकाश सैनी, डा ब्रजलता मिश्रा ने रचना पाठ किया । अंत में शरद मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
