साहित्य

बूंद–शबनम की

शशि कांत श्रीवास्तव

वह आती है,
इठलाती–बलखाती हुई
कोमल कलियों के पास
आकर उन्हें सहलाती है
धीरे धीरे–आंख खोलते हैं,
वो अपनी…
फिर उन्हें पुचकारती है -और
रंग भरती है –रंग बिरंगे
जो भाते हैं नयनों को
फिर वो भरती है -अमृत बूंद
जिनसे मिलती, भीनी भीनी सुगंध
वह आती है,
इठलाती –बलखाती हुई ||

शशि कांत श्रीवास्तव
डेराबस्सी मोहाली, पंजाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!