साहित्य

मालवीय अटल जी 

राकेश वर्मा 

पच्चीस दिसंबर शुभ दिन ये
जन्मी आज विभूति दो
पंडित मदन मोहन मालवीय
और श्री अटल बिहारी जी वो ।

एक है जन्मे ग्वालियर
और एक प्रयागराज है
दोनों राष्ट्रवादी प्रखर
जनता की आवाज है ।

बी एच यू के संस्थापक
पत्रकार अधिवक्ता थे
वह जनसंघ के संस्थापक
राजनीति पुरोधा थे ।

शुरू करी है बससेवा
दिल्ली से लाहौर की
एक नई शुरुआत थी यह
एक अच्छे माहौल की ।

सत्याग्रह सविनय अवज्ञा
आंदोलन में भाग लिया
साप्ताहिक अखबार निकाला
अभ्युदय है नाम दिया ।

परमाणु परीक्षण किया उन्होंने
सबको हैरत में डाला
प्रतिबंध लगाए कुछ देशों ने
विस्फोट है फिर भी कर डाला।

द लीडर नाम से पंडित जी ने
अंग्रेजी अखबार निकाला है
मासिक पत्रिका एक है छापी
नाम दिया मर्यादा है ।

तीन बार प्रधानमंत्री रहे वे
हिंदुस्तान के
कायल सभी विरोधी उनके
सौहार्द के सम्मान के।

राकेश वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!