
प्रयागराज में जन्मे 25 दिसंबर को लिया अवतार
गंगा यमुना तट पर किया निर्मल अपना मन
बाल विवाह का किया विरोध,
विधवा पुनर्विवाह का दिया साथ
ऐसे शिक्षाविद को बारंबार प्रणाम
बनारस विश्वविद्यालय की स्थापना कर
बदल दिया देश का स्वरूप
बनारस के राजा से मांग कर स्थान
साक्षात शारदा की वीणा को दिया सार
शिक्षा में तो किये भागीरथ प्रयास
देश की स्वतंत्रता में दिया अद्भुत योगदन
महामना मकरंद नाम से आप प्रसिद्ध
कविताओं से कवि मकरंद को जाना
पत्रकार, वकालत समाज सुधारक स्वतंत्रता सेनानी
आदि अनेक रुपों किया देश उद्धार
अविचल अविनाशी व्यक्तित्व को
उनकी जंयती पर शत-शत नमन
ऋतु जैन
इंदिरापुरम गाजियाबाद




