साहित्य

परिवर्तन

शशि कांत श्रीवास्तव

सृष्टि का अटल नियम है
परिवर्तन…. प्रकृति का,
जो चलता है अनवरत।
जिस तरह दिवस के बाद
साँझ का आना, रात में बदलना,
एक अटल परिवर्तन है।
उसी प्रकार जीव का जन्म लेना
और मृत्यु को प्राप्त होना,
एक अटल सत्य है….,
इन सभी को ईश्वरीय, अकल्पनीय परिवर्तन कहते हैं, जो अकाट्य है।।

*शशि कांत श्रीवास्तव*
डेरा बस्सी मोहाली, पंजाब
11- 11- 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!