शिक्षकों के हित की लड़ाई सर्वोपरि निष्ठा से करें अपने कर्तव्यों का पालन
ब्लॉक कमेटी का हुआ गठन कृष्ण कुमार शुक्ला अध्यक्ष भैरवनाथ ब्लॉक मंत्री बनें

अहरौला। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ आजमगढ़ का सम्मेलन अहरौला शिक्षा क्षेत्र के जूनियर स्कूल पखनपुर के परिसर मे आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह रहे। सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई का मनोनयन भी किया गया इसमें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कृष्णकुमार शुक्ला व ब्लॉक मंत्री भैरवनाथ को घोषित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है हम निष्ठा और ईमानदारी से शिक्षकों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं चाहे किसी भी तरह की उनकी समस्या हो लेकिन सबसे पहले हमें अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा फिर हम अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूती से तैयार है हम बच्चों को शिक्षा के माध्यम से नए भारत का निर्माण करते हैं शिक्षक अपने छात्रों के लिए कुंभकार होता है उन्हें सांचे में ढालने का काम करता है वही बच्चे देश की भविष्य के रूप मे भारत का निर्माण करते हैं। इस मौके पर डॉ. माधव सिंह, दयाशंकर त्रिपाठी, सुजइ यादव, संजय कुमार सिंह, देवी मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।