
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग ढाई वर्षो से तैनात अधीक्षक डॉ. मोहनलाल को प्रमोट करते हुए डिप्टी सीएमओ बनाया गया है बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ के लोगों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके ढाई साल के कार्यकाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई बड़े परिवर्तन और व्यवस्थाएं सुदृढ हुई लोगों को सुविधा उपलब्ध हुई और उनके ढाई साल के कार्यकाल को याद कर भावुक हो गए और उन्हें बुके, स्मृति, चिन्ह और अंगवस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर डॉ शिवकुमार यादव, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ. सुनीता पांडेय, बीपीएम राजेंद्र गुप्ता, अकाउंटेंट कमलेश कुमार, फार्मासिस्ट सूर्य प्रकाश वर्मा, सागर राम, आदि लोग मौजूद रहे।



