साहित्य

स्मृति के किसी कोने में

आकिब जावेद

स्मृति के किसी कोने में,
किसी द्वंद के होने न होने में,
रातरानी चुपचाप गुज़र गई
हक़ीक़त की गठरी ढोने में।

किसी वृत्त की भाँति जीवन,
लौट- लौट फिर आता है,
मद्धम – मद्धम जा के समय
प्रवाह में ढल जाता है।

आकिब जावेद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!