
पोता बोला दादा जी से
इसका तुम अर्थ बताओ,
क्यों मानव कहते यहाँ, भैंस
के आगे बीन बजाओ।
न समझने वाले को कोई
कितना भी है समझाए,
कोशिश लाखों करने पर भी
कुछ उसको समझ न आए।
ऐसा कह कर उन लोगों की
होती यह हंसी उड़ाना,
इनको समझाना ,मतलब ,भैंस
के आगे बीन बजाना
मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’
चंदौसी
मो ०- 8433013409
दिनांक- 16-1-2026




