साहित्य

जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना

एस के कपूर"श्री हंस"

**
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।
मित्रों की यादों के सुनहरे ख्वाब पर दूर गुरूर रखना।।
**
कभी लौट कर भी सब ही दोस्त पुराने नहीं आते।
दोस्ती के पल सहेज रखना लौटके वो जमाने नहींआते।।
गुम जाते दुनिया की राहों में उनका हिसाब जरूर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।।
**
जीवन की राह में दोस्तों पर विश्वास जरूर रखना।
न दुखे कभी उनका दिल यह अहसास जरूर रखना।।
जीवन में सच्चे दोस्त हीरे-मोती से नायाब जरुर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।।
**
वही दोस्त अच्छे जो हमेशा सच्चा लगाव रखते हैं।
कुछ दोस्त ऐसे भी हों जो तबियत नवाब रखते हैं।।
मुश्किलों में कोई दोस्त हाजिर जवाब जरूर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरूर रखना।।
**
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!