साहित्य

मकर संक्रांति

मीनाक्षी शर्मा मनुश्री

गंगा स्नान दान का महत्व विशेष
हृदय में होगा भक्तिमय सुआवेश
आएगी दीर्घता दिन में दिनों दिन
सूर्यदेव करेंगे मकर राशि में प्रवेश

बनेगी खिचड़ी व करेंगे खूब दान
बच्चे वृद्ध सबका अपार सम्मान
मिलेंगे शुभ कर्म से सब शुभ फल
वास हो हृदय में ईश्वर का हर पल

होएगी गुड़ की मिठास में मिश्रित
श्वेत तिलो की भरपूर उज्जवलता
सूर्य देव जी की उपासना की जाय
दान से अक्षय पुण्य प्राप्त हो जाय

मकर संक्रांति का शुभ पर्व मनाएं
तिल गुड़ लड्डू सी मिठास फैलाये
मिलेंगी खूब हार्दिक मंगलकामनायें
मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं

मीनाक्षी शर्मा मनुश्री
गाजियाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!