यूपी

पीएमश्री कंपोजिट स्कूल ओदार,पिंडरा, वाराणसी में शिक्षा-चौपाल का हुआ आयोजन

वाराणसी। निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा श्री विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद ,वाराणसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ,अभिभावक तथा संकुल भानपुर के समस्त शिक्षक,शिक्षामित्र व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी पिंडरा पन्नालाल यादव ने शिक्षा चौपाल की महत्ता को रेखांकित किया। अपने उद्बोधन में आपने निपुण भारत मिशन के तहत स्कूलों में आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।शिक्षक संकुल अनिल कुमार ने बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आपने शिक्षक संदर्शिका,प्रिंटरिच सामग्री,गणित किट के प्रभावी उपयोग तथा निपुण आकलन के द्वारा बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यज्ञान की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए , स्मार्ट क्लास,दीक्षा ऐप,आईसीटी लैब द्वारा डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर जोर दिया।इस अवसर पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानाध्यापक शमशेर बहादुर ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नोडल संकुल शिक्षक संतोष मौर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शरद कुमार,सीताराम चौधरी,अनिल राठौर,विनोद कुमार,बलजीत यादव,अशोक मौर्य,शिवकुमारी वर्मा, संजय वर्मा,कमलकांत पांडेय,राममनोहर लोहिया,शिवदत्त त्रिपाठी,रेखा पाल,बिंदु सिंह,प्रेमलता,ममता यादव, सुनील कुमार,रामनिवास,आशुतोष कुमार, संगीता,तथा बाल विकास तथा पुष्टाहार विभाग सेआंगनबाड़ी कार्यकर्ती,सहायिका,तथा एजुकेटर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!