
हम
वतन की बेटियाँ,
जानती है फर्ज़ निभाना !
हम
फौलाद- सी मज़बूत ,
जानती है छक्के छुड़ाना !
हम
मुश्किल घड़ी में,
जानती है निभाना !
हम
नहीं किसी से कम,
और न ही कम आंकना !
हम
रखती सदा मेलजोल संग,
वसुधैव कुटुंबकम सद्भावना !
हम
वतन की बेटियाँ,
जानती है फर्ज़ निभाना !
©®मोहिनी गुप्ता राजगढ़ मध्य प्रदेश




