
हरारे – युवा आयुष महात्रे की अगुवाई में भारतीय युवा टीम नें जीत का फिर इतिहास रच दिया।
भारत नें बिरतानियाई टीम को फाइनल में 100 रन से हरा दिया।और इस पराजय के जवाबदेह रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों पर 15छक्के,15चौकों से सजी 175 रन की खिताब जिताऊ पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वैभव को मेंच प्रमुख दिया गया ।हालांकि 177 पर 7 विकेट के बाद फाल्कनर नें अंत तक किला लड़ाए रखा ,83 गेंद पर शतक लगाने के बाद वे अंतिम विकेट के रूप में 67 गेंद पर 115 रन बनाकर आउट हुए।40.2 गेंद पर इंग्लैंड की पारी 311 रन पर सिमटी,आखिर एक बार और हम नें इंग्लैंड से पुराना लगान वसूला। अम्बरीष नें56/3,व आयूष व कनिष्क नें 2-2 विकेट लिए। कनिष्क ने अंत में 20 गेंद पर 37 रन की तूफानी पारी भी खेली।


2024 में टी20 खिताब फिर चैंपियंस ट्रॉफी,महिला विश्व कप और अब अंडर 19 खिताब। संभावना प्रबल हैं कि 2024 के टी20 खिताब का भी दो वर्ष बाद अब भारतीय जमीन पर फिर नवीनीकरण हो जाए।
भारत का यह छठा अंडर 19 खिताब है। यहां भारत में 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 का हिमालयीन स्कोर बनाया।

अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट विजेता टीमों की सूची यहाँ दी गई है:
वर्ष -2026भारत(इंग्लैंड को 100 रन से हराया।
वर्ष -2024ऑस्ट्रेलिया (भारत को 79 रन से हराया)
वर्ष -2022भारत (इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया)
वर्ष -2020 बांग्लादेश (भारत को 3 विकेट से हराया (D/L विधि))
वर्ष -2018भारत (ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया)
वर्ष -2016वेस्ट इंडीज (भारत को 5 विकेट से हराया)
वर्ष -2014दक्षिण अफ्रीका (पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया)
वर्ष -2012भारत (ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया)
वर्ष -2010ऑस्ट्रेलिया (पाकिस्तान को 25 रन से हराया)
वर्ष -2008भारत (दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराया (D/L विधि))
वर्ष -2006पाकिस्तान (भारत को 38 रन से हराया)
वर्ष -2004 पाकिस्तान (वेस्ट इंडीज को 25 रन से हराया)
वर्ष -2002ऑस्ट्रेलिया (दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया)
वर्ष -2000 भारत (श्रीलंका को 6 विकेट से हराया)
वर्ष -1998इंग्लैंड (न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया)
वर्ष -1988 ऑस्ट्रेलिया (पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया)
नि:संदेह भारतीय युवा रणबांकुरों की इस खिताबी जीत ने नवीन संभावनाओं के द्वार खोले हैं,और इस टीम के कई खिलाड़ी सीनियर टीम के दरवाजे पर दस्तक देने में सफल होंगे। फिलहाल तो जश्न मनाने का समय है जो आज शाम से शुरू हो रहे टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में भी भरपूर ऊर्जा फूंकने के लिए काफी होगा….
फिर मिलते हैं खेल के किसी रोमांचक मौड़ पर…राम राम।
“”””””””””””
समीक्षक – कार्तिकेय त्रिपाठी इन्दौर



