साहित्य

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना – लोकोक्ति

मुकेश कुमार दीक्षित 'शिवांश'

दादी से नाती ने पूछा,
बात बताओ सारी,
कहते अपने पैरों पर, खुद
ही कुल्हाड़ी मारी।
दादी बोली जानबूझकर
गलती कोई करता,
इसी वजह से जीवन में वह
दंड खूब है भरता।
ऐसे मानव को सब कहते
है यह बड़ा अनाड़ी।
जानबूझ कर ही खुद इसने
मारी पैर कुल्हाड़ी।

*मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’*
चंदौसी
मो. 8433013409

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!