विश्व पर्यावरण दिवस पर दि ग्राम टुडे पर्यावरण दिवस विशेषांक का विमोचन, 120 रचनाकार हुए “पर्यावरण प्रहरी” सम्मान से सम्मानित
दि ग्राम टुडे/संवाददाता

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दि ग्राम टुडे पाक्षिक ई-पत्रिका के प्रथम पक्ष जून 2026 के पर्यावरण दिवस विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से जुड़े 120 से अधिक साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं पर्यावरण चिंतकों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए दि ग्राम टुडे पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं समूह सम्पादक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय तथा प्रबंध निदेशक एवं प्रधान सम्पादक डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने सभी सम्मानित रचनाकारों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके रचनात्मक योगदान की सराहना की।
अपने संदेश में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सम्पूर्ण मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। साहित्य केवल समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि जनजागरण का एक सशक्त माध्यम भी है। पर्यावरण विषयक रचनाओं के माध्यम से रचनाकारों ने प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। इसी अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित रचनाकार
डॉ. अनिल शर्मा अनिल, निवेदिता राय, सुषमा श्रीवास्तव, किरण कुमारी वर्तनी, डॉ. रशीद गौरी, डॉ. नवनीता दुबे नूपुर, सरोज शर्मा, वर्तिका अग्रवाल वरदा, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, हेमा जालान कनक, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. सुमन मेहरोत्रा सुरभि, डॉ. रामशंकर चंचल, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, सुलेखा चटर्जी, सुखमिला अग्रवाल भूमिजा, डॉ. विजय प्रताप शाही, निकेता पाहुजा, सरला मेहता, सरिता वर्मा तरंगनी, वीणा गुप्त, पूनम त्रिपाठी, डॉ. अनमोल कुमार, व्यग्र पाण्डेय, यशपाल तँवर, गोवर्धन सिंह फ़ौदार सच्चिदानन्द, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव साँझ, रेनू मिश्रा दीपशिखा, पायल अग्रवाल छनक, डॉ. सारिका ठाकुर जागृति, श्रीनिवास एन, जगदीश कुमार धुर्वे, डॉ. अपराजिता शर्मा, डॉ. मंजु गुप्ता, विवेक रंजन श्रीवास्तव, कविवर सदानन्द प्रसाद, दिनेश पाल सिंह दिव्य, प्रीति चौधरी मनोरमा, प्रतिमा पाठक, डॉ. किरन दयाल स्नेही, वीणा अब्रहाम सिंह, ऋतु जैन, रिया राणावत, मधु वशिष्ठ, नीतू नागर अंबर, मीनाक्षी सुकुमारन, डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र आदित्य, डॉ. उमा रानी दुबे, रंजना बिनानी काव्या, रंजिता निनामा, ममता झा मेधा, योगिता चौरसिया प्रेमाश्री, निधि वर्मा, सरोज बाला सोनी, डॉ. जगदीश नारायण गुप्त जगदीश, साधना मिश्र विंध्य, पूर्णिमा सुमन, विरेन्द्र जैन ‘माहिर’, संजय कुमार, मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग, नीलम अग्रवाल दीक्षिता, कविता नामदेव, श्रीमती लक्ष्मी चौहान रोशनी, संजय प्रधान, प्रो. शरद नारायण खरे, रानी (रानियां), डॉ. अनीता शाही सिंह, दुर्गेश मोहन, पूनम गुप्ता पूर्वी, डॉ. सुरेश जांगड़ा, कमलेश गर्ग आर्या नलिन, अर्चना त्यागी, डॉ. घनश्याम बादल, सुशीला फरमानिया दीप्त, राजीव त्रिपाठी, कुन्दन पाटिल, दुर्गेश्वर राय, जीतेन्द्र गिरी गोस्वामी जीत, डॉ. आदेश कुमार पंकज, अतुल पाठक, डॉ. गीता पाण्डेय अपराजिता, ललिता नारायणी, नूतन गर्ग, सुभाष सलूजा, डॉ. ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत, डॉ. रेखा सक्सेना, सुनीति केशरवानी नीति, नीतू रवि गर्ग कमलिनी, सुधीर श्रीवास्तव, सुरेशचन्द्र जोशी, श्रीमती विनोद शर्मा, डॉ. अनुराधा के., प्रिया काम्बोज प्रिया, एस. के. कपूर श्रीहंस, मंगल व्यास भारती, मंजुला शरण मनु, मनीषी सिन्हा, हिम्मत चोरड़िया प्रज्ञा, मोनिका वर्मा जुगनू, डॉ. राम शंकर सिंह, सौ. भावना मोहन विधानी, ममता गुप्ता, विद्या शंकर विद्यार्थी, सुरेन्द्र कुमार बिंदल, पंकज एस. पाण्डेय, सुमन बिष्ट, पं. पुष्पराज धीमान भुलक्कड़, उर्मिला ढौंडियाल उर्मि, नीलम अग्रवाल रत्न, मीना जैन, ईभा प्रसाद, शशिकांत श्रीवास्तव, महाकवि डॉ. अनन्तराम चौबे अनन्त, सांत्वना मिश्रा, संगीता वर्मा, नरेश चन्द्र उनियाल, डॉ. विजय लक्ष्मी, सुमन अग्रवाल सागरिका, मुन्ना प्रसाद तथा राजलक्ष्मी श्रीवास्तव।
कार्यक्रम के समापन पर दि ग्राम टुडे परिवार ने सभी सम्मानित साहित्यकारों एवं पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि साहित्यकारों की सशक्त लेखनी समाज में पर्यावरण चेतना के प्रसार और प्रकृति संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।
धरती है तो हम हैं, धरती नहीं तो हमारा अस्तित्व भी नहीं। इसी संदेश के साथ विश्व पर्यावरण दिवस विशेषांक का सफल आयोजन संपन्न हुआ।



