साहित्य

गुरु पूर्णिमा व्यास वंदना 

डा. राजेश तिवारी

पाराशर सत्यवती सुनन्दन , श्याम गात शुभ धाम ।

आपको शत शत बार प्रणाम ।

 

कृष्ण द्वैपायन नाम आपका ।

काम एक हरि नाम जाप का ।

हो पुराणों के आप रचयिता , तप करते हो बद्री धाम ।….१

 

संजय दिव्य दृष्टि के दाता ।

शौनकादि शिष्य विख्याता ।

शुकदेव से सुत परम विरागी , वे परम हंस शुभ नाम ।……२

 

श्री महाभारत की रचना कर दी ।

धर्म संस्कृति जन मन में भर दी ।

ओ अवतारी जनहित कारी , वंदउ वेदव्यास निष्काम ।…..४

 

विदुर धृत पाण्डु कृपा तुम्हारी ।

जो लें मंत्र सो हो मंगल कारी ।

नारद ऋषि ने मार्ग बताया , ये भक्ति स्वतंत्र शुभ धाम ।….५

 

मक्खन के मन श्याम बसा दो ।

ये कलि के दुर्गुण दोष हटा दो ।

महा पुराण भागवत वैष्णव , जो सुन लें जन विश्राम ।……..६

 

 

डा. राजेश तिवारी ‘मक्खन’

झांसी उ प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!