
हमारे जीवन का सच्चा सारथी समय है।
कीमत अपनी बतलाया बड़ा महारथी समय है।
हर सुख- दुख मे साथ रहता पकड़ हाथ को।
हर वक़्त संग होता प्रेरित कर जीवन साथ को।
समय बड़ा बलवान है भाई वही रहा बलवान।
इस वाहन का पहिया से रहना सावधान।।
सबकी कठिन परिस्थितियों में देता यही है साथ।
मरते दम साथ निभाता पकड़ के दोनों हाथ।।
करना सम्मान समय का तभी सफलता मिलती।
अनुभव बहुत सिखाता है मन उज्जवल करती।।
जीवन के हर मोड़ पर सही दिशा दिखलाये।
सुख का साथी दुख मे सबको धैर्य बंधाये।।
खुशियों के नए द्वार खोलता दूर निराशा करता।
आशाओं के दीप जला कर मन प्रेम से भरता।।
डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण
छतरपुर मध्यप्रदेश



