देवघर पुस्तक मेला में महिला संसद का आयोजन, “मेरे एहसास” का हुआ विमोचन

देवघर पुस्तक मेला के अवसर पर महिला संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर अल्बाट्रॉस स्कूल की उपप्राचार्या तृषा सिंह द्वारा संकलित पुस्तक “मेरे एहसास” का विधिवत विमोचन डॉ सुभाष राय, प्रो राम नंदन सिंह, आलोक कुमार सिंह, डॉ जॉली सिन्हा, डॉ रूपा श्री और डॉ इति ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक में भावनाओं, अनुभवों और सामाजिक संवेदनाओं को साहित्यिक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
वक्ताओं ने तृषा सिंह के साहित्यिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच और रचनात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
तृषा सिंह
देवघर झारखंड




