
ग्राम टुडे की दास्तान सुनो ।
प्रकाशन समूह महान की गाथा सुनों ।
निःशुल्क रचनाओं का प्रकाशन कर रचे कई इतिहास ।
समाचार , ज्ञान की बातों संग साहित्य के क्षेत्र में निभाई भूमिका खास ।
सभी साहित्यकार की रचना प्रकाशन कर दिया उन्हें नया अपना आकाश ।
किसी की कहानी , किसी के आलेख , किसी की कविता ।
पहुँची जन – जन तक सभी विधा ।
ज्ञान का परचम हर क्षेत्र में लहराया ।
ग्राम टुडे की प्रकाशन ने इसमें अपनी अहम भूमिका निभाया ।
उचित अवसर पर किया साहित्यकारों का सम्मान ।
उनकी रचनाओं हेतु दे सम्मान पत्र बढ़ाया उनका मान ।
अपने प्रकाशन समूह में दें सभी रचना को निःशुल्क स्थान ।
किया लेखक वर्ग का सही सम्मान ।
समाज की विभिन्न समस्या पर छापे आलेख संग विभिन्न रचना के प्रकार ।
जन क्रांति संग खबरों का असीम भण्डार ।
इंटरनेट की दुनियाँ में , प्रिंट मीडिया का मुश्किल होता जीना ।
पर अपनी कड़ी मेहनत से प्रिंट मीडिया संग ई पत्रिका भी निकाल ,
सीना तान समय के साथ दिखाया जीना ।
ग्राम – टुडे बना प्रकाशन समूह का नगीना ।
निवेदिता सिन्हा
गया जी , बिहार




