यूपी

चंदौसी की बिटिया ईशिता गुप्ता ने JEE मेन्स में किया नाम रोशन

चंदौसी/गाजियाबाद।
चंदौसी के आवास विकास निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की पौत्री ईशिता गुप्ता ने JEE मेन्स में उत्कृष्ट 99.57 परसेंटाइल हासिल कर अपने पिता के गृह नगर चंदौसी और पूरे परिवार का मान बढ़ाया है।
गाजियाबाद के राजविलास निवासी उमेश चंद्र की पुत्री ईशिता वर्तमान में गाजियाबाद स्थित बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा हैं और उन्होंने जिले में लड़कियों में टॉप किया है।
अपनी उपलब्धि पर भावुक होकर ईशिता ने कहा,
“ _मेरी इस सफलता का श्रेय मेरी माँ शालिनी गुप्ता* और मेरी बड़ी बहन प्रिशा को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मुझे मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।_ ”
उनकी दादी भावना गुप्ता ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा,
“ _ईशिता ने मेहनत और लगन से हमारा सिर ऊँचा किया है। चंदौसी की इस बेटी से हमें बहुत उम्मीदें हैं_ ।”
परिवार तथा स्थानीय लोगों ने ईशिता की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!