
सही खेलकर टीम इंडिया l
विश्व विजेता बनी इंडिया ll
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में,
जमकर खेली टीम इंडिया l
मारा चौका छक्का देखो,
बलशाली है टीम इंडिया l
तीन बार उसको पछाड़ कर,
फिर जीती है टीम इंडिया l
खेल आपसी तालमेल से,
जीत गई है टीम इंडिया l
नित्य कठिन अभ्यासों से ही,
विजयी बनती टीम इंडिया l
वाह-वाह सब दर्शक करते,
कहते जय-जय टीम इंडिया l
टी ट्वेंटी का खेल-खेलकर,
बाजी मारी टीम इंडिया l
नगर शहर में शोर मचा है,
जीत गई है टीम इंडिया l
लिये तिरंगा बोल रहे सब,
जय श्री भारत टीम इंडिया l
ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश)



