
पिता का सम्मान करूंगा,
मां का अभिमान बनूंगा।
वचन देता हूं गुरु जी,
स्वर्णिम इतिहास रचूंगा।
सत्य पथ पर चलूंगा।
मैं लक्ष्य पूरा करूंगा ।
याद करेगी ये दुनिया,
मैं ऐसा काम करूंगा।
बाधाओं से न डरूंगा।
निर्भय हो आगे बढूंगा।
गुरु जी की सीखों से
भारत का नाम करूंगा।
तिरंगे का मान रखूंगा।
देश की रक्षा करूंगा ।
गुरु जी मैं सत्कर्मों से ,
जगत का तारा बनूंगा।
रेनू मिश्रा दीपशिखा प्रयागराज उत्तर




