साहित्य समाचार

ओरछा धाम में राष्ट्रीय कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति सम्मानित

मेंहदावल (संतकबीर नगर): सेवानिवृत्त शिक्षक तथा नगर के प्रसिद्ध कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति को ओरछा धाम में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कवि महाकुंभ में काव्य पाठ के पश्चात महाकवि श्री प्रकाश पटेरिया तथा युवा संतश्री के हाथों से उन्हें अंगवस्त्र, माला, दो पुस्तकें तथा अखिल भारतीय कवि महाकुंभ स्मृति चिह्न.2026 देकर सम्मानित किया गया l अपने मुक्तकों और ग़ज़ल द्वारा उन्होंने मेंहदावल का नाम राष्ट्रीय स्तर ऊँचा किया है l

 

इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उन्होंने पढ़ा… मैं आग लिये चलता हूँ, अंगार लिये चलता हूँ l इतने अच्छे कवि श्रोता का प्यार लिये चलता हूँ ll यह दो दिवसीय कार्यक्रम महाकवि श्री प्रकाश पटेरिया फैंस क्लब,ओरछा द्वारा बुंदेली फार्म रिसॉर्ट सभागार में कल संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम में देश के तमाम कवि-कवयित्री ने काव्य पाठ किया और सभी को सम्मानित किया गया l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कवियों क्रमशः गिरिराज सिंह, मोहर नाथ मिश्र, बलवंत सिंह, संत प्रसाद, ब्रह्म नाथ पांडेय, अम्बर बस्तवी, छेदी लाल वर्मा, राजेश मृदुल अजीत यादव, परदेसी, लाल जी जायसवाल आदि ने दोनों कवियों को हार्दिक बधाई दिया है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!