साहित्य

विश्व पृथ्वी दिवस पर

डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'

पौध रोपकर आओ करें हम,अपनी धरती का श्रृंगार।
इस धरती पर वृक्ष रूप में,कुदरत का अनमोल उपहार।
देव सृदश है सभी वृक्ष यह,
इनसे ही अपना जीवन।
प्राण वायु देते जीवन हित,
कहते हैं सब ऑक्सीजन।।
इनको संरक्षित रखें हम, करें न कोई इन पर वार।
पौध………………….
पौधारोपण खूब करें हम,
स्वस्थ रहें यह पर्यावरण।
हरी भरी रहे अपनी धरती
करें सदा इनका पोषण।।
देते हैं यह फल और औषधि, सहते हर मौसम की मार।
पौध…………
पर्यावरण संतुलित करते,
जीवन सुखद बनाते यह।
पौधे- वृक्ष देव कहलाते
इसलिए पूजे जाते यह।
पौध रोपना,वृक्ष बनेंगे, मानवता पर यही उपकार।,
पौध……

डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’
धामपुर उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!