साहित्य

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी

डॉक्टर शशिकला

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा पाटिल जी है महान।

सत्यशील ,कर्मठ ,दूरदृष्टा राजनीतिज्ञ,उन पर देश को है अभिमान ।

19 दिसंबर 1934 में जन्म हुआ, महाराष्ट्र नंदगांव जन्म स्थान ।

पिता नारायण राव- माता सावित्रीबाई की पुत्री तेजस्वी संतान।

राजनीति शास्त्र एवं अर्थशास्त्र में एम. ए. फिर एल -एल .बी .करके बढा़या शिक्षा ज्ञान।

सरल सौम्य ,सत्यनिष्ठ ,मेधावी वकील, संघर्षशील व्यक्तित्व की धनी, रही गुणवान।

पत्नी देवी सिंह पाटिल की, पुत्र राजेंद्र -पुत्री ज्योति की मां की है, दिव्य पहचान।

अनेक बार बनी विधायक, मंत्री, सांसद ,राजस्थान की राज्यपाल पद पर भी रही सोभायमान।

25 जुलाई 2007 को भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनी, भारत की बढा़ई आन- बान- शान।

भारत के समग्र विकास की, विभिन्न योजनाओं में दिया पूर्ण योगदान।

युवा जगत को दिया संदेश-” परिश्रम करें, कर्मयोगी बनो “किया आव्हान।

महिला, युवा ,कमजोर वर्ग, संविधान, लोकतंत्र का, किया सदा सम्मान।

पूर्व राष्ट्रपति महामना प्रतिभा पाटिल जी का हो रहा है गुणगान वो है महान।

भारत की गौरव रही और रहेगी, कोटि-कोटि नमन ,भारतवासी करते हैं गुणगान- यशगान ।

रचयिता

डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश ।

रचना स्वरचित और मौलिक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!