
ज्ञान सोशल मीडिया पर बांट रहे हैं।
माता-पिता भले ही मोबाइल चलाने के लिए डांट रहे हैं।
मन में कुछ भी आए सभी को समझा देंगे।
पढ़ने का कोई लाभ नहीं यह भी बतला देंगे।
गेम्स से इनकम अच्छी होगी।
पढ़ाई की किसी को जरूरत ना होगी।
खेलते हुए गेम्स सबको यह भी समझा देंगे।
सोशल मीडिया हमारा है हमारी मर्जी हम कुछ भी सबको बतला देंगे।
किसी की भी बुराई करो या करो किसी की भी अच्छाइयां,
समझ भले खुद ना आया हो पर औरों को तो समझा देंगे।
सोशल मीडिया क्या चीज मिला है,
कुछ भी का सुनकर मन से सारे भार हम हटा देंगे।
मधु वशिष्ठ फरीदाबाद हरियाणा




