
छात्रों से हुए समझौते लागू करने और NTA भंग करने की मांग*
*जमूई, 30 जुलाई*। नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर सहित देशभर में चले आंदोलन की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को भाकपा-माले के छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के आह्वान पर जमूई कचहरी चौक पर संकल्प सभा आयोजित की गई।
सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने की। संचालन राज्य कमिटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रों से किए वादों से मुकर रही है। जब तक सभी मांगे नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
*6 सूत्री मांग पत्र सौंपा*
बाबू साहब सिंह ने कहा कि शिक्षा को कॉरपोरेट के हवाले करने के कारण देश में 152 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने NTA को भंग करने, सभी रिक्त पदों पर बहाली, NEP वापस लेने, नगर नौसा आंदोलनकारियों पर से मुकदमा वापस लेने, फायरिंग का आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई और विश्वविद्यालयों में 300% फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।
शम्भू शरण सिंह ने पुलिस की लाठी-गोली से घायल आंदोलनकारियों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
*सरकार पर हमला*
भाकपा के जिला सचिव सुनील सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। शिक्षा माफिया पेपर लीक कर रहा है और किसानों की जमीन अडानी-अंबानी को बेची जा रही है।
सभा को मनोज कुमार पांडे, वासुदेव राय, जयराम टुरी, मोहम्मद हैदर, ब्रह्मदेव ठाकुर, कर्मणि राय, किरण गुप्ता, कृष्ण कुमार मालाकार आदि ने संबोधित किया। सैकड़ों छात्र-नौजवान मौजूद थे।




