साहित्य

जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है

एस के कपूर "श्री हंस"

**
जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है।
जो भी मिली जिंदगी तुमको वो लाखों का ख्वाब है।।
**
कैसा ग़म और कैसा रोना जो मिला वो अनमोल रत्न है।
इसको और भी बेहतर बना सकता तुम्हारा प्रयत्न है।।
सुख और खुशी का तो तेरे भीतर ही तो बसा जवाब है।
जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है।।
**
स्वार्थ की छलांग नहीं मेहनत का जीवन जीना सीखो।
हर बात में क्रोध ही नहीं कुछ गम को भी पीना सीखो।।
जो घोल लिया नफरत को जिंदगी बन जाती अजाब है।
जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है।।
**
अतीत में नहीं भविष्य के लिए जीना चाहिए हमको।
सदैव सुख नहीं दुःख का घूंट भी पीना चाहिए हमको।।
मत हो करनी खराब कि प्रभु रखता हर एक हिसाब है।
जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है।।
**
झुक कर ही जीवन में सबका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मिल कर रहने में ही हर एक विवाद समाप्त होता है।।
जिन्हें होना सफल वो हर चुनौती के लिए रहते बेताब हैं।
जान लो जो मिली जिंदगी तुमको वो लाजवाब है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!