
किसानों का दर्द –
ऑंखों से छलका ।
कोई नहीं जो –
उसका चेहरा पढ़ें ।
उसके श्रम की –
नई परिभाषा गढ़े ।
सत्ता ने किया है –
अपमान हल का ।
मान उसके श्रम को –
दिया है किसने ।
अपमान ही उसका –
किया है सबने ।
श्रम नहीं है उसका –
पल दो पल का ।
ऑंसुओं को सींच –
जो ख़ुशियाॅं बोता ।
अमोल जीवन को –
खेतों में खोता ।
है स्वप्न हमारे जो –
स्वर्णिम कल का ।
वह देशभक्त है –
गद्दार नहीं है ।
कोई भी उस – सा –
ख़ुद्दार नहीं है ।
स्वाभिमान उसके –
स्वभाव से झलका ।
+ मक्सी जिला – शाजापुर
**************************




