यूपी

यह मोदी वाला भारत है” का लोकार्पण 21 दिसंबर को दिल्ली में

मेरठ, उत्तर प्रदेश की डॉ ऋतु अग्रवाल को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया जायेगा

साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था शब्द सृजन संस्थान (पंजी.)द्वारा 21 दिसंबर को दिल्ली स्थिति दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के गीतांजलि सभागार में ऑपरेशन सिन्दूर अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह “यह मोदी वाला भारत है” का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें सम्मिलित सभी 85 रचनाकारों को “राष्ट्र गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा।
यह मोदी वाला भारत है(ऑपरेशन सिन्दूर अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह) का संपादन साहित्यकार एवं शब्द सृजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं सुप्रसिद्ध गीतकार एवं शब्द सृजन संस्थान के महासचिव डॉक्टर ओंकार त्रिपाठी ने किया है।
इस वर्ष दिल्ली में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में डॉ ऋतु अग्रवाल को राष्ट्र गौरव सम्मान (अंतरराष्ट्रीय सम्मान) प्रदान किया जाएगा। ऑपरेशन सिन्दूर पर इनकी रचना को इस ग्रन्थ में स्थान मिला है।
सम्पादक द्वय ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय गौरव के विषय को रेखांकित करने के लिये ऑपरेशन सिन्दूर जैसे विषय को लेकर कार्य किया। यह कार्यक्रम दो चरणों में हुआ पहले चरण में देश विदेश के 101 कवियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से काव्यपाठ किया। द्वितीय चरण में उन्हीं कवियों में से 85 कवियों की रचनाओं को संकलित करके इस अभूतपूर्व ग्रन्थ सम्पादित किया गया है। जिसका 21 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाले लोकार्पण और सम्मान समारोह होगा। इसमें सम्मलित देश विदेश के सभी उन रचनाकारों को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा जो इस ग्रन्थ के सहभागी रचनाकार है।
ज्ञातव्य है कि डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं डॉ ओंकार त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से हिंदी साहित्य के लिये अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें भारत के इक्कीस परमवीर , भारत के भारत रत्न, भारत के अशोक चक्र विजेता, द्वादश ज्योतिर्लिंग, और अब यह मोदी वाला भारत है। जिनमें से तीन ग्रन्थों पर विश्व रिकॉर्ड भी बन चुके हैं। एक ग्रन्थ का उड़िया में अनुवाद हो चुका है।
इस साहित्यिक यात्रा में शब्द सृजन संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया(मुंबई), सचिव बृज माहिर(फरीदाबाद),कोषाध्यक्ष गार्गी कौशिक(गाजियाबाद),संगठन मन्त्री रजनीश स्वछंद(दिल्ली),राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ बिनोद हैंसोड़ा(दरभंगा), जयराम शर्मा दिव्य (जालन्धर), नलिनी शर्मा कृष्ण(अहमदाबाद) का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

डॉ राजीव पाण्डेय
अध्यक्ष
शब्द सृजन संस्थान(पंजी.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!