
ब्रह्मा विष्णु भी जपे, सिद्धिदात्री का नाम ।
सिद्ध करे माता सभी, देवों के भी काम ।।🌹
गदा पद्म अरु शंख है, चक्र हाथ में धार ।
दुष्टों का करती दलन, होकर सिंह सवार ।।🌹
भक्तों की रक्षा करो, जग जननी हे मात ।
झोली में खुशियाँ भरो, स्वस्थ रखो मम गात ।।🌹
नीलम अग्रवाल “रत्न” बैंगलोर🙏


