साहित्य

दोहे

अंजलि गोयल अंजू

अटल बिहारी सा नहीं , नेता हुआ महान ।
सारे जग ने आपको , दिया बहुत सम्मान ।।

हास-व्यंग, कविता हमें , देती हैं संदेश ।
राजनीति को देख के , दंग हुआ हर देश ।।

राष्ट्र हित में आपने , नहीं रचाया ब्याह ।
जीवन अर्पण कर दिया,पकड़ संघ की बाँह।।

कंचन – रंजन कामिनी, नहीं फटकते पास ।
भारत माँ के उम्र भर , रहे हमेशा दास ।।

जात -धर्म सब बाद में , पहले भारत देश ।
लोभ मोह बिन यूँ जिए , जैसे हों दरवेश ।।

मस्तक पे रहती सदा , माँ चरणों की धूल ।
गाँव-शहर महका दिए,खिला कमल का फूल।।

बैठ सदन के बीच में , कसते तीखे तंज ।
बुरा किसी को ना लगे , ऐसे होते व्यंग ।।

ना कर झूठे वायदे , कदम उठाते ठोस ।
ओजमयी वाणी भरे ,जन जीवन में जोश ।।

विश्व पटल पे आपने , दिया हिन्द को मान ।
भारत रत्न महान को, शत-शत करूँ प्रणाम।।

अंजलि गोयल अंजू
किरतपुर, बिजनौर
उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!