
शरीर के विकास और बीमारियों से बचने के लिए सभी तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हर पोषक तत्व की अपनी अलग खासियत और अहमियत होती है। इसलिए, तंदुरुस्त रहने के लिये संतुलित आहार लेने की आवश्यकता होती हैं। संतुलित आहार का अहम हिस्सा प्रोटीन भी है । प्रोटीन बालों और शरीर के हर अंग के स्वास्थ्य से किसी न किसी तरीके से जुड़ा है। शरीर में स्फूर्ति भरने के साथ ही अचंभित करने वाले स्वास्थ्य लाभ देने में भी यह पोषक तत्व मदद कर सकता है।
हमारे शरीर में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। शरीर को एनर्जी व ऊर्जा देने के साथ ही शरीर के रखरखाव के लिए जरूरी होता है । आहार के माध्यम से रोजाना पर्याप्त प्रोटीन लेना महत्वपूर्ण होता है।शरीर की कोशिकाओं (सेल्स) को रिपेयर व सुधारने के साथ ही यह नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। प्रोटीन सबसे ज्यादा बच्चों, किशोर और गर्भवती महिलाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है।
यह त्वचा, बाल, नाखुन, मांसपेशियों, हड्डी और आंतरिक अंगों का प्रमुख हिस्सा होता है। प्रोटीन शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है, जैसे कि रक्त के जमने की प्रक्रिया (ब्लड क्लॉट), तरल पदार्थ का संतुलन, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया, दृष्टि और हार्मोन और एंजाइम का उत्पादन।
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ :- अंडा , पिस्ता, मूंगफली ,सोया ,दूध, बादाम ,अखरोट ,ब्रोकली, हरी मटर ,ओट्स ,काजू, क्विनोआ ( एक प्रकार का अनाज ) , मसूर की दाल , राजमा और तमाम प्रकार के अन्य दाल, चिकन ब्रेस्ट , मीट , मछली ।
प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियां :- प्रोटीन की कमी ऐसा विकार है, जो असामान्य रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट) बनने का कारण बनता है। प्रोटीन की कमी होने पर असामान्य तरीके से रक्त जमने लग जाता है। वहीं, मध्यम प्रोटीन की कमी होने पर डीप वेन थ्रोम्बोसिस हो जाता है। यह रक्त का थक्का जमने की वजह से पनपने वाली स्थिति होती है, जिसमें खून नसों में जमना शुरू हो जाता है।
ध्यान रखें :- उच्च स्तर पर पशु से मिलने वाले प्रोटीन के सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों, कैंसर और टाइप 2 मधुमेह, गुर्दे की बीमारी, गठिया, यूरिक एसिड के बढ़ने के साथ ही समय से पहले मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है इसलिए सीमित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें ।
नोट: शरीर को होने वाले प्रोटीन के फायदे के लिए ऊपर दिए गए खाद्य पदार्थों को सीमित मात्रा में आहर में शामिल किया जा सकता है। हां, अगर ऊपर दिए गए किसी भी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ से यदि आपको एलर्जी हो, तो उसके सेवन से बचें। साथ ही यदि आप किसी भी बीमारी से ग्रस्त हैं तो बिना चिकित्सकीय परामर्श के इनमें से कुछ भी बिल्कुल नहीं लें ।



