
कोटद्वार।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी आदर्श राजनेता के साथ-साथ संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक भी थे
उक्त विचार उन्होंने कोटद्वार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए
विधानसभा अध्यक्ष ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा सुशासन लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता एवं भारतीय राजनीति को सकारात्मक दिशा देने के लिए समर्पित रहा
उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक आदर्श राजनेता ही नहीं बल्कि प्रखर वक्ता संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक भी थे जिनकी विचारधारा आज भी देश की राजनीति और समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है
अटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन राष्ट्रीय एकता और विकास के नए आयाम स्थापित किये उनके विचार सिद्धांत और राष्ट्र निर्माण का सपना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है अटल जी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा सिद्धांतों पर अडिग रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख देता है
श्रीमती खंडूरी ने जनता से अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने तथा उनके आदर्शों को जन- ज़न तक पहुंचाने का आह्वान किया
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र रावत, लैंसडाउन विधायक महंत दलीप सिंह रावत, शशिबाला,संता बमराडा, मोहन नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




