साहित्य

दिसम्बर है दूल्हा जनवरी है दुल्हिन

डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण

दिसम्बर है मेरा दूल्हा
देखो चला जा रहा है
शादी का निमंत्रण
खुद ही दिए जा रहा है।

इक्तीस के बारह बजे
उसकी हो रही है शादी
दूसरे समय के थे बाजे
बरात लिए आ रहा है।

जनवरी है मेरी दुल्हिन
रात बारह द्वार पर खड़ी,
साज बाज बजा रहे हैं
घराती और बराती जो हुए हैं।

शादी के मंडप में
शोर न मचाना बराती।
दुल्हिन की खुशी में
चढ़े ना तुम्हें खुमारी।

फेरे अभी नहीं है
साक्षी बन रही है
बचपन के संग साथी
सबसे अनोखी हो रही
देखो आज हमारी शादी।

डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण
छतरपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!