
पंडित कृष्ण बिहारी के घर
25 दिसंबर को जन्मे अटल
ओजस्वी वक्ता,बुद्धि प्रखर
सेवाभाव के शैल शिखर थे अटल
कवि हृदय सरलता से भरपूर
सौम्यता से सजाते उसे अटल
राष्ट्रप्रेम का करते रहे प्रचार
अखंड भारत का सपना ले, अटल
राजनीति बाधाएँ जैसे अंध तिमिर
रश्मिरथी की तरह चमका अटल
राजनीति में कई दशक गुज़ार
शुचिता के परिचायक रहे अटल
दृढ़ता से परमाणु परीक्षण कर
प्रतिबंधों से नहीं डरे अटल
कारगिल में दुश्मनों को हराकर
राजनीति शिखर पुरुष बने अटल
पत्रकारिता में रहे, वक्ता मुखर
जनमानस के प्रिय थे अटल
संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी भाषण देकर
हिंदी का किए प्रसार,अटल
सदा ए सरहद बस सेवा चलाकर
मानवता का संदेश दिये अटल
प्रधानमंत्री का पद स्वीकार
नव भारत की पहचान बने अटल
पद्म विभूषण,श्रेष्ठ सांसद पुरस्कार
भारत रत्न से सम्मानित अटल
सबके दिलों में कमल खिलाकर
अब सुरभित यादों में बसे हैं अटल॥
सुमन बिष्ट




