साहित्य

फायकू सर्दी और कोहरे पर तुम्हारे लिए

संजय प्रधान

1- ठंडी सर्दी फैला कोहरा,
दृष्टि बाध्यता बनता,
तुम्हारे लिए।

2- पाला कर देता नुकसान,
खेती-बाड़ी का,
तुम्हारे लिए।

3- सर्दी में गर्म पानी,
बहुत जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

4- भोजन उपरांत गर्म पानी,
बहुत अच्छा है,
तुम्हारे लिए।

5- ठंडे पानी में स्नान,
नुकसान पहुंचाता है,
तुम्हारे लिए।

6- पाले से बचाव करती,
एक गर्म टोपी,
तुम्हारे लिए।

7- सर्दी में रहता ब्ल्डप्रेशर
दवा जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

8- व्यायाम देता चुस्ती फूर्ती,
करना जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

9- प्राणायाम से चलती सांसें,
करना जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

10- खांसी ज़ुकाम कांपता
शरीर,
बहुत नुकसानदायक है,
तुम्हारे लिए।

11- कोहरा से अच्छा घर,
उल्लास अच्छा नहीं,
तुम्हारे लिए।

12- मोड़ों पर हार्न देना,
बहुत अच्छा है,
तुम्हारे लिए।

13- कोहरा दुर्घटना का कारण,
मद निषेद्ध है,
तुम्हारे लिए।

14- वाहन जरा धीमें चलाएं,
बहुत फिसलन है,
तुम्हारे लिए।

15- ब्रेक लाईट सही रखना,
बहुत अच्छा है,
तुम्हारे लिए।

16- घर परिवार याद रखना,
बहुत अच्छा है,
तुम्हारे लिए।

17- सर्दी कोहरे में बरसात,
बहुत नुकसानदायक है,
तुम्हारे लिए।

18- गढढे खढढे अंधेरी खाई,
बहुत नुकसानदायक हैं,
तुम्हारे लिए।

19- चालान भरना अच्छा नहीं,
सावधानी जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

20- सर्दियां फिर से आएंगी,
व्यस्तता जरूरी है,
तुम्हारे लिए।

21- सर्दी बर्फबारी मे पहाड़,
चार दिन अच्छा,
तुम्हारे लिए।।

संजय प्रधान
देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!